गड्‌ढे में मिला युवक का शव:सड़ा हुआ होने से नहीं हुई शिनाख्त


जिले के मांडल क्षेत्र में एक युवक का सड़ा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव तीन से चार दिन पुराना होने से उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। इधर, सूचना मिलने के बाद मांडल पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। और उसके शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।


CATEGORIES
Share This