चोरी का 6 दिन में खुलासा:घर में घुस 20 ग्राम सोना चोरी किया, 24 साल का शातिर गिरफ्तार


नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने 6 दिन पहले एक मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सीआई रमेंद्र हाडा ने बताया कि चोरी की वारदात में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंकित जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसार भीतरी इलाके भुरावाड़ी में रहने वाले केदारनाथ पुत्र ओमप्रकाश सोनी की ओर से 11 अगस्त को रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें बताया था कि 10 अगस्त की रात 9 बजे कोई घर में घुस गया और 20 ग्राम सोना चुरा ले गया। जब सोना संभाला तो वो नहीं मिला, जिस पर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नागौर शहर की करणी कॉलोनी रहने वाले 24 साल के अरुण उर्फ अंकित जांगिड़ पुत्र सीताराम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ के साथ चुराए गए 20 ग्राम सोने की बरामदगी के प्रयास कर रही है।


CATEGORIES
Share This