डीएसटी व नोखा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई:अवैध हथियार के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार


पुलिस थाना नोखा व डीएसडी की संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध पिस्टल मय 10 जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति को सोमवार रात को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि आईजी व एसपी के निर्देशानुसार अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत आर्म्स अधिनियम के तहत कार्रवाई करते पुलिस थाना नोखा ने गश्त के दौरान सोमवार को माडिया निवासी पूनमचंद बिश्नोई के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय 10 जिन्दा कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में एएसआई सुरेश सिंह, कानि पवनसिहं, रामनिवास नोखा थाना व डीएसटी के एसआई अमित कुमार, हेड कानि अब्दुल सत्तार, हेड कानि कानदान, कानि लखविन्द्र, देवेन्द्र, पूनम डीएसटी बीकानेर शामिल रहे।


CATEGORIES
Share This