शहीदों के परिजनों का सम्मान:कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर ली मास्ट की सलामी


77वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को मुख्य प्रोग्राम शहर के आदर्श स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। साथ ही परेड का निरीक्षण करने के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली।

जिला कलेक्टर पुरोहित ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। एडीएम अंजुम ताहिर सम्मा ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। पुलिस टीम ने बैंड वादन की प्रस्तुति दी।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में परेड कमाण्डर इंस्पेक्टर सवाई सिंह के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बॉर्डर होम गार्ड, अरबन होमगार्ड, एन.सी.सी. सीनियर एवं स्काउट रोवर दल की टुकड़ियां ने परेड में हिस्सा लिया।


CATEGORIES
Share This