घर में घुसे युवक को दबोचा, लोडेड पिस्तौल, कारतूस बरामद


बाड़मेर जिले की चौहटन पुलिस ने अवैध हथियार बरामद करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बारामद किए है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार रात के समय में लीलसर निवासी विश्नाराम ने सूचना दी की एक अनजान व्यक्ति रात में घर अंदर घुस गया। उसको घर के कमरे में बंद करके रखा हुआ है। जानकारी मिलने चौहटन थानाधिकारी भुटाराम, एएसआई नेनाराम, सुभान अली मय पुलिस जाब्ता तुंरत मौका सियागपुरा लीलसर पहुंच संदिग्ध हरखाराम पुत्र कालूराम निवासी प्रेमसिंह की ढाणी देदूसर बीजराड़ को दस्तयाब किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल मय 5 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


CATEGORIES
Share This