23 लाख की चांदी चोरी मामले में चार गिरफ्तार










अजमेर जिले की नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने डेढ़ माह पूर्व हाइवे स्थित एक होटल पर रूकी ट्रेवल्स बस से 17 लाख रुपए कीमत की 23 किलो चांदी चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चुराई गई 23 किलो चांदी बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों ग्राम उखलदा, मनावर, धार मध्यप्रदेश निवासी असलम खान पुत्र अली खान, ग्राम खैरवा, मनावर, धार एमपी निवासी सैफ अली खान पुत्र गुलजार, ग्राम उखलदा, धार निवासी चांद पुत्र इसराईल और ग्राम भमौरी, धार निवासी सोहन हम्लावर उर्फ शेरू पुत्र पप्पूसिंह है। चुराई गई 23 किलो चांदी व वारदात में प्रयुक्त एक कार बरामद की गई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

