प्रॉपर्टी डीलर के यहां 600 करोड़ लूटने पहुंचे 2 बिजनेसमैन










जयपुर के 2 प्रॉपर्टी डीलर अपने ही जानने वाले प्रॉपर्टी डीलर के यहां 600 करोड़ रुपए लूटने पहुंच गए। इसके लिए उन्होंने लुटेरों की गैंग से संपर्क साधा और पहुंच गए लूट की वारदात को अंजाम देने। घर वालों को पहले बंधक बनाया, फिर 600 करोड़ रुपए ढूंढने लगे। कमरे की टाइल्स तक तोड़ डाली। फिर भी सफलता नहीं मिली। इतना सब उन्होंने एक महिला तांत्रिक के कहने पर किया। तांत्रिक ने कहा था कि घर में 600 करोड़ रुपए हैं। बाद में लुटेरे घर में पड़े कीमती सामान (गहने) व कैश लूट कर फरार हो गए। मामला करणी विहार इलाके का है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

