10 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार


सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने आज एनडीपीएस एक्ट के तहत एक युवक को 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उद्योग नगर थाना अधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि आज मुखबिर से मिली सूचना के बाद राधा किशनपुरा इलाके में सावित्री बाई फुले कॉलेज के आगे नाकाबंदी की गई। इसी दौरान स्कूटी पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। जिसके पास पशु आहार का एक कट्टा था। जब उसकी तलाशी ली गई तो कट्टे में करीब 10 किलो गांजा मिला। जिसके बाद आरोपी राकेश कुमार सैनी (43) पुत्र सीताराम सैनी निवासी नला का बालाजी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से गांजा और स्कूटी को भी जब्त कर लिया है


CATEGORIES
Share This