दो गवर्नमेंट स्कूलों में चोरी:कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा ले गए चोर


सीकर जिले के 2 सरकारी स्कूलों के ताले तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया हैं। चोर स्कूलों के ताले तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। घटना खंडेलसर और मंगलूणा के सरकारी स्कूल की है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, खंडेलसर के प्रिंसिपल सूरजमल (51) ने बताया कि चोरो ने स्कूल में बने कंप्यूटर लैब को निशाना बनाया और कंप्यूटर लैब से प्रिंटर, कंप्यूटर, सीपीयू सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक चुराकर फरार हो गए। चोर स्कूल की दीवार फांदकर स्कूल में घुसे थे। फिलहाल इस मामले में जीणमाता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई हनुमानाराम कर रहे हैं।


CATEGORIES
Share This