बच्चे का एडमिशन करवाने परिवार गया जयपुर:मौका पाकर घर में घुसे चोर










पुलिस कमिश्नरेट के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के सेक्टर 19 में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर यहां से सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी भी चुरा कर ले गए। घटना हुई उस समय परिवार के लोग अपने बच्चे का एडमिशन करवाने के लिए जयपुर गए हुए थे। पीछे से मौका पाकर मकान के अंदर घुसे चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर चले गए।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

