जयपुर में भीड़ ने महिला को बेरहमी से पीटा










जयपुर में एक महिला को बेरहमी से भीड़ के पीटने का वीडियो सामने आया है। आरोपी जबरन महिला के घर में घुसकर उसे बालों और कपड़ों के साथ खींचते हुए बाहर लाए। बीच बाजार में उसके साथ जमकर मारपीट की
मालपुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने के बाद भी आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट करना जारी रखा। 40 साल की इस महिला के साथ महिलाओं ने भी मारपीट की। मामला 20 जुलाई का है। इसका वीडियो अब सामने आया है।
महिला का गुनाह बस इतना था कि उसने अपने घर पर बीजेपी और कमल का फूल बनाया हुआ था। महिला अपने घर पर रोज कमल का फूल बनाया करती थी। 20 जुलाई को महिला की कुछ लोगों से बहस हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग महिला के घर पहुंच गए। महिला जान बचाने के लिए कमरे में छुप गई। भीड़ दरवाजा तोड़कर कमरे में घुस गई। महिला को नीचे लेकर आई। इसके बाद कीचड़ में पटक कर पीटा गया

