आज का मानसून अपडेट

राजस्थान में जून से चली मानसून एक्सप्रेस की गति अब धीमी हो गई है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग काे छोड़कर कल शेष जिलों में मौसम साफ रहा।

अजमेर में इस साल अब तक मानसून काफी अच्छा रहा है। शहर के आसपास के इलाकों में मौजूद झरनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

पश्चिमी राजस्थान के जिलों में कल कई जगह धूप निकली, जिससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अभी दो दिन और बारिश रहेगी। इसका असर 3 अगस्त से दिखोगा। जिसमें पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में जालोर, डूंगरपुर, जयपुर, सीकर, धौलपुर, भरतपुर, बीकानेर और झुंझुनूं जिले में बरसात हुई। बीकानेर के छतरगढ़ में 40, जयपुर के बस्सी, पावटा में 30-30, जालोर-भरतपुर में 24-24, झुंझुनूं के बिसाऊ में 20MM बरसात हुई। देर रात भरतपुर और अलवर के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। शेष राज्य में मौसम साफ रहा और कई जगह कल धूप निकली।

मौसम केन्द्र नई दिल्ली के मुताबिक राज्य में अब अगस्त में बारिश इस बार सामान्य से कम रह सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अलनीनों का पॉजिटिव होना और इंडियन ओशन डायपोल (आईओडी) का न्यूट्रल कंडीशन होने के कारण इसका असर अगस्त में दक्षिण-पश्चिम मानसून पर देखने को मिल सकता है।

वहीं अगस्त में वेस्टर्न विंड भी प्रभावी रह सकती है, जिसके कारण राजस्थान के पश्चिमी जिलों में अगस्त के अधिकांश दिन तेज गर्मी वाले हो सकते हैं।

CATEGORIES
Share This