छात्रनेता को जान से मारने की धमकी का मामला


सीकर शहर में बीते दिनों छात्र नेता राजेंद्र को धमकी देने का मामला बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में आज 50 से ज्यादा कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसपी को शिकायत दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि 2 दिन में एक्शन नहीं होता है तो मजबूरन आंदोलन करना होगा।

छात्र नेता राजेंद्र प्रसाद सैनी ने बताया कि नाथावतपुरा,निवासी गजेंद्र सिंह, छात्रनेता सौरभ सिंह और उसके साथियों ने करीब एक सप्ताह पहले फेसबुक मैसेंजर पर राजेंद्र प्रसाद को जान से मारने की धमकी दी। बकायदा छात्र नेता को मैसेंजर पर हथियार दिखाते हुए वीडियो कॉल भी किया। राजेंद्र ने कहा कि यही लोग उसका कई दिनों से पीछा भी कर रहे थे। बदमाश उसके घर के बाहर भी पहुंच गए थे।

छात्र नेता ने कहा कि पिछले साल इन्हीं लोगों ने उसे झूठे मामले में फंसाया था। इन लोगों के साथ मारपीट किसी और ने की लेकिन नाम दूसरे छात्र संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का लगाया गया। मामले में पुलिस ने भी गलत जांच की। छात्र नेता ने कहा कि आज एसपी करन शर्मा ने 2 दिन में मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। यदि 2 दिन में भी कोई एक्शन नही लिया जाता तो मजबूरन हमें आंदोलन करना होगा


CATEGORIES
Share This