गहलोत बोले- गांव-कस्बों में भी मिलेगा इंदिरा रसोई का खाना










अब छोटे कस्बों और गांवों में भी इंदिरा रसोई का सस्ता खाना मिलेगा। आठ रुपए में खाना देने की इंदिरा रसोई योजना को गांवों, कस्बों में शुरू किया जाएगा। सीएम अशोक गहलोत ने कहा- इंदिरा रसोई को अब गांवों और कस्बों तक भी ले जाया जाएाग। अब तक बड़े शहरों में ही इसका फायदा मिल रहा था। गहलोत 1514 गांवों की सड़कों के वर्चुअल शिलान्यास के बाद बोल रहे थे।
गहलोत ने कहा- राजस्थान में क्वालिटी सड़कें बन रही हैं। कोई जमाना था, जब हम सड़कों के मामले में गुजरात से बहुत पीछे थे। आज हम गुजरात से आगे नहीं तो पीछे भी नहीं हैं। इसका कारण है कि हमने हमेशा सड़कों पर ध्यान दिया। क्योंकि सड़कों से ही विकास का बहुत बड़ा संबंध होता है। सड़कों से गांव वालों को कोई सुविधा मिल सकती है। ब्लैक स्पॉट को ट्रैक करने का काम भी चल रहा है। मुझे खुशी है कि क्वालिटी को लेकर विभाग की जो अप्रोच बन गई। उसको ठेकेदारों ने अपनाया है। विभाग भी मानिटरिंग कर रहा है।

