वसुंधरा बोलीं- राजस्थान की राजनीति में बहुत संघर्ष करना पड़ा


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मैं जब राजस्थान की राजनीति में आई तब मुझे भी बहुत संघर्ष करना पड़ा, जो आज भी कम नहीं हुआ है। उस समय भी संघर्ष करना पड़ा था। आज भी संघर्ष करना पड़ रहा हैं। अगर मैं डरकर घर पर बैठ जाती तो यहां तक नहीं पहुंचती।

राजे आज इनाया फ़ाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘वूमन ऑफ़ वंडर अवार्ड-2023’को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि बड़े पदों पर पहुंचने वाले लोगों को संघर्ष नहीं करना पड़ता हैं। जो संघर्ष आप लोगों ने किया हैं। वैसा ही संघर्ष जब मैं पहली बार राजस्थान की राजनीति में आई तो मुझे भी करना पड़ा था। जो आज भी जारी हैं


CATEGORIES
Share This