जयपुर में ज्वेलर पर पांचवें फ्लोर पर चढ़कर फायरिंग










जयपुर में रविवार देर शाम एक अपार्टमेंट में घुसे बदमाशों ने पांचवीं मंजिल पर रहे ज्वेलर पर फायरिंग कर दी। गोली ज्वेलर के पैर में लगी। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से भाग निकले। घटना के बाद परिजनों ने घायल ज्वेलर नवीन सोनी (32) को सीकर रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना विद्याधर नगर इलाके में सीकर रोड स्थित ढेहर के बालाजी की है।
एडिशनल डीसीपी बिजेंद्र सिंह भाटी ने बताया- नवीन सोनी मूलत: सीकर के श्रीमाधोपुर के रहने वाले हैं। वहीं पर ज्वेलरी का कारोबार करते हैं। सीकर रोड पर ढेहर के बालाजी स्थित सनसाइन सिद्धार्थ अपार्टमेंट में पांचवें फ्लोर पर उनका फ्लैट है।
रविवार को शाम को वह फ्लैट में पत्नी और भाई के साथ बैठे थे। तभी घर की घंटी बजी। नवीन की पत्नी ने गेट खोला। सामने दो युवक खड़े थे। पूछा नवीन है क्या? उन्होंने हां बोला। तब नवीन गेट के पास आया। एक बदमाश बोला- राकेश के पैसे क्यों नहीं दे रहा है। फिर फायरिंग कर दी। एक गोली नवीन के दाएं पैर की जांघ में लगी। तब तक दरवाजा बंद कर दिया।
नवीन के भाई ने पकड़ने के लिए पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने दो और फायर किए। जो दरवाजे पर लगे। उसके बाद सीढ़ियों से भाग गए

