आज का मानसून अपडेट










राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश का दौर अब धीमा होगा। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में 2 अगस्त तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। अधिकांश जगह मौसम साफ रहने के साथ धूप निकलने और उमस पड़ सकती है। वहीं, उत्तरी राजस्थान और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है।
सिरोही में लौटाणा से नादिया जाने वाले रास्ते में बनी रपट पर वेस्ट बनास बांध का ओवरफ्लो पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है। इसमें एक बाइक सवार फंस गया।
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश का दौर अब धीमा होगा। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में 2 अगस्त तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। अधिकांश जगह मौसम साफ रहने के साथ धूप निकलने और उमस पड़ सकती है। वहीं, उत्तरी राजस्थान और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो अलवर, बांसवाड़ा, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और भीलवाड़ा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। इन जिलों में 17 से लेकर 40MM तक बरसात दर्ज हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर एरिया में बारिश नहीं होने से मौसम साफ रहा और धूप निकली, जिससे यहां तापमान में मामूली इजाफा हुआ। वातावरण में नमी बरकरार रहने से यहां लोग उमस से परेशान रहे। जयपुर शहर में भी 30 जुलाई को दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। ग्रामीण एरिया में फागी, कालवाड़, जोबनेर में एक इंच तक पानी बरसा।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य पॉजिशन से खिसककर अब उत्तर भारत की तरफ शिफ्ट हो गई। इस कारण राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। राज्य में अगले 2 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मौसम ड्राय रह सकता है।
त्रिवेणी नदी का गेज बढ़कर 3.40 मीटर तक पहुंचा
भीलवाड़ा, राजसमंद एरिया में लगातार हो रही बारिश से त्रिवेणी नदी का गेज बढ़कर 3.40 मीटर पर पहुंच गया। इस नदी का पानी बीसलपुर बांध में जाता है। नदी में पानी आने से बांध में 565 क्यूसेक से ज्यादा पानी की आवक हो रही है। इससे बांध का गेज पिछले 24 घंटे में 7 सेमी. बढ़कर 313.90 मीटर पर पहुंच गया। बांध का फुल गेज 315.50 मीटर है।

