शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट मई के अंत तक आएगा


 

जयपुर

राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा (रीट मैंस) के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा मई महीने के आखिर सप्ताह से शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को जारी करने की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत सबसे पहले लेवल वन और इसके बाद लेवल टू के अलग-अलग विषय का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा- छात्रों की आपत्तियों को लेकर एक्सपर्ट पैनल द्वारा रिव्यू किया जा रहा है। इसके बाद मई महीने के आखिर में लेवल वन के साथ लेवल टू के कुछ विषय के पेपर का रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, 15 जून से पहले लेवल टू के भी सभी विषय के पेपर का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

9.02 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे

दरअसल, कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 48 हजार पदों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 1 मार्च तक किया गया था। इसमें 9.65 लाख अभ्यर्थियों में से 9.02 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से सवालों को लेकर आपत्तियां मांगी गई थीं। इनमें लेवल-1 और लेवल-2 में कुल मिलाकर 77 हजार 939 आपत्तियां दर्ज की गई थीं।

इसके बाद सूचना सहायकों की हड़ताल की वजह से आपत्तियों की जांच भी अटक गई थी। ऐसे में अप्रैल के आखरी और मई के शुरुआती सप्ताह तक जारी होने वाला रीट का रिजल्ट अब मई के आखरी सप्ताह से जून के दूसरे सप्ताह तक जारी होगा।


CATEGORIES
Share This