राजस्थान में 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी:परसेंटेज के बजाय ग्रेड मिली










आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय के हेरिटेज हॉल में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला निदेशालय में परिणाम घोषित किया। ये परिणाम शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx पर घोषित हुआ है। यहां स्टूडेंट्स को 5वीं/8वीं का टैब मिलेगा। जिस पर क्लिक करने से रिजल्ट देख सकते हैं। फिलहाल आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हुआ है। बता दें कि 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया
रिजल्ट में ग्रेड मिलेगा
परीक्षा परिणाम में किसी को नंबर और प्रतिशत नहीं हैं, बल्कि ग्रेड दी गई है। ग्रेड से ही पता चलेगा कि स्टूडेंट्स कितने मार्क्स तक पहुंचा है। ई ग्रेड यानी सप्लीमेंटरी आने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देना होगा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

