खाजूवाला व सतराना बीओपी जैमर लैस होंगे










पाक से ड्रोन के जरिए हो रही हेरोइन तस्करी रोकने को राजस्थान की पश्चिमी सरहद को सिग्नल साइलेंसर यानी हाई फ्रीक्वेंसी के जैमर से लैस करने की तैयारी है। बीकानेर में बीएसएफ की खाजूवाला व सतराना सीमा चौकियों पर जैमर लगाने का प्रस्ताव दिया गया है।
बीकानेर में वायुसेना के नाल एयरबेस व छावनी एरिया को जैमर व एंटी ड्रोन गन से लैस किया जा चुका है। पिछले 6 माह में बीएसएफ ने पाक से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन व 10 तस्कर पकड़े हैं। बीएसएफ के पास ड्रोन पर फायरिंग या पेट्रोलिंग करने के अलावा फिलहाल विकल्प नहीं है। एंटी ड्रोन ऑपरेशन के लिए नाल एयरबेस को नोडल सेंटर बनाया गया है।
इधर बाड़मेर में…सीमा पार से आए हेरोइन के 11 पैकेट बरामद : भारत-पाक सीमा पर बिजराड़ क्षेत्र के केलनोर में शनिवार को हेरोइन के 11 पैकेट बरामद हुए। पाक से लाकर इसे खेत में गड्डा खोदकर छिपाया गया था।

