कर्ज से परेशान अधेड़ ने सुसाइड किया


जिले के इटावा थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान होकर एक अधेड़ ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि बेटियों की शादी के दौरान उसने कर्ज लिया था

कुछ महीने से कर्ज देने वाले उसे परेशान कर रहे थे। डिप्रेशन में आकर अधेड़ रामदयाल (57)ने 26 जून को अज्ञात जहर खा लिया। आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


CATEGORIES
Share This