बच्ची के पेट से निकाली 5 किलो की गांठ










जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की सर्जरी यूनिट ने पांच साल की एक बच्ची के पेट से पांच किलो की गांठ निकाली है। ऑपरेशन में चार घंटे से अधिक का समय लगा। गांठ हृदय की नसों से चिपकी हुई थी। इस कारण ऑपरेशन काफी चुनौतीभरा था। ऑपरेशन टीम में कार्डियोलॉजी चिकित्सक भी शामिल रहे। जेएलएन में आने से पहले परिजन बच्ची को कई दूसरी जगहों पर दिखा चुके थे। बच्ची की जांच के बाद जेएलएन अस्पताल के चिकित्सकों ने तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के बाद बच्ची सामान्य है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

