जोधपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी राजस्थान की दूसरी वंदे भारत


तीन महीने बाद राजस्थान को दूसरी वंदे भारत की सौगात मिलने जा रही है। ये सेमी हाईस्पीड ट्रेन जोधपुर से साबरमती (गुजरात) के बीच चलेगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं

इसकी शुरुआत 7 जुलाई से होगी, लेकिन इससे पहले 4 जुलाई को इसका ट्रायल होगा। जोधपुर से साबरमती के बीच 5 स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी।

साथ ही इसके संचालन से पहले रेलवे की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। इस ट्रेन के सफल संचालन के लिए अहमदाबाद से जोधपुर चलने वाली 7 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।


CATEGORIES
Share This