नवलगढ़ से सीकर जाते समय रोडवेज बस से गिरफ्तार










खाजूवाला में दलित कोचिंग छात्रा की हत्या और गैंगरेप के मुख्य आरोपी दिनेश बिश्नोई को सीकर पुलिस ने शुक्रवार को बीकानेर पुलिस के इनपुट पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिनेश नवलगढ़ से सीकर रोडवेज बस से जा रहा था। आईजी ओम प्रकाश पासवान ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 40 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि आरोपी दिनेश को बीकानेर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में कांस्टेबल मनोज को बर्खास्त और भागीरथ को निलंबित किया था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

