बारिश में डूबे निगम और उसके दावे










मानसून आने के बाद जिस मूसलाधार बारिश का लोगों को इंतजार था, वो शुक्रवार शाम को पूरी हुई। छह बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से आधे घंटे में ही पूरा शहर जलमग्न हो गया। नगर निगम से लेकर सूरसागर तक ताे आने-जाने का रास्ता ही बंद हाे गया। बारिश के बाद श्रीगंगानगर चाैराहे से लेकर गजनेर पुलिया और वहां से पूगल फांटे पर सड़क पर पानी ही पानी भर गया। पुरानी गिन्नाणी के माताजी मंदिर, सूरसागर, भुट्टाें के चाैराहे पर सड़कें लबालब हैं। सूरसागर के पास ताे पहले से खाई टूटी हुई है। इसलिए यहां का पानी पूरा खाई में समा गया
CATEGORIES Bikaner Superfast News

