गर्लफ्रेंड के घर के सामने युवक ने सुसाइड किया


युवक ने गर्लफ्रेंड के घर के सामने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जैसे ही युवती को इस बारे में पता चला तो उसने भी जहर खा लिया। गंभीर हालत में युवती को उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला उदयपुर के फलासिया इलाके का गुरुवार दोपहर 2 बजे का है।

जहां युवक नंदलाल ने सुसाइड किया है, उसकी प्रेमिका का घर पास में ही है। लड़की की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
जहां युवक नंदलाल ने सुसाइड किया है, उसकी प्रेमिका का घर पास में ही है। लड़की की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
बुधवार की शाम 5 बजे घर से निकाला था

थानाधिकारी प्रभुलाल ने बताया कि मृतक नंदलाल (21) थाना क्षेत्र के ही जालमपुरा गांव का रहने वाला था। जबकि उसकी 21 साल की गर्लफ्रेंड 500 मीटर दूर शिशवी गांव की रहने वाली है।

दोनों में दो साल से अफेयर चल रहा था। नंदलाल बुधवार शाम 5 बजे घर से निकला था। रात तक नहीं लौटा तो परिवार ने आस-पास में उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।

गुरुवार दोपहर 2 बजे पता चला कि नंदलाल ने शिशवी गांव के कोल्यारी से पानरवा जाने वाले रास्ते पर पेड़ पर बेल्ट का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

जहां नंदलाल ने सुसाइड किया वहां से उसकी गर्लफ्रेंड का घर 50 मीटर की दूरी पर है। पुलिस इस सुसाइड के पीछे अफेयर को मान रही है।


CATEGORIES
Share This