जेल में बंदी से मारपीट, मदद की गुहार










जेल से मोबाइल ऑपरेट करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। कुछ दिन पहले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक इंटरव्यू भी जेल के अंदर ही शूट हुआ। अब जोधपुर सेंट्रल जेल से एक बंदे ने वीडियो जारी कर उसके साथ मारपीट होने और जेल प्रशासन पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। जेल पर मारपीट होना और जेल के अंदर से ही वीडियो बाहर आना कई सवाल खड़े करता है
जोधपुर सेंट्रल जेल में एक बार फिर कैदी आपस में भिड़ गए। हत्या के आरोप में बंद एक अपराधी को कुछ बंधुओं ने मिलकर जमकर पीटा। इस मामले में जेल प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाते हुए उस पीड़ित बंदी ने जेल के अंदर से ही एक वीडियो जारी कर दिया है। जिससे जेल के अंदर की सुरक्षा एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

