Rajasthan : स्टेशन अधीक्षक के पैरों की जमीन खिसक गई ! जब मिला बीकानेर सहित इन रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने का पत्र










दो दिन पहले सवाई माधोपुर की शेरगढ़ बाघ को उड़ाने की धमकी के बाद एक और मिले पत्र से राजस्थान की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को हनुमागढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को एक अज्ञात शख्स एक चिट्ठी सौंपकर चला गया। स्टेशन अधीक्षक ने जब चिट्ठी खोलकर देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। यह चिट्ठी जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन के नाम से थी और इसमें हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित राजस्थान के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
इस चिट्ठी में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर आदि रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई। बीएसएफ जवानों ने जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के साथ स्टेशन की तलाशी ली मगर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

