Bikaner: स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा मिला, बच्चा चोरी की यहा वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके भी होश: पढ़े खबर










बीकानेर में बीते दिनों स्टेशन से बच्चों की चोरी होने की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। बच्चा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्चे को उठाकर ले जाती हुई दिखाई दी थी,उसी के आधार पर जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लापता बच्चे को दस्तयाब कर महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार गंगानगर बाईपास के पास स्थित गांव से जीआरपी पुलिस ने बच्चे को दस्तयाब कर महिला को हिरासत में ले लिया है । बताया जा रहा है कि महिला भीख मांगने का काम करती है, महिला ने बच्चे को भीख मांगने के काम में इस्तेमाल करने के लिए उठाया था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

