खेत में कीटनाशक की चपेट में आने से किसान की मौत










जिले के नापासर थाना क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ की चपेट में आने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है घटना नापासर थाना क्षेत्र के तेजरासर गांव रोही की है जहां पर भंवरलाल पुत्र हरखाराम मेघवाल ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके 27 वर्षीय बेटे जगदीश की खेत में स्प्रे करने के दौरान कीटनाशक की चपेट में आने से वह बेहोश हो गया। परिजनों द्वारा तुरंत उसे बीकानेर के pbm अस्पताल लेकर आया गया जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मार्ग रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

