Rajasthan Job : प्रदेश के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म, 23820 पदों पर निकली सफाई कर्मचारियों की भर्ती


राजस्थान की सरकार ने वाल्मीकि समाज की मांगें मान लेने के बाद एक बार फिर 23820 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकाली है। स्वायत शासन विभाग ने शुक्रवार की देर रात इसका नोटिफिकेशन जारी किया। इस पदों के आवेंदन के लिए राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक होगा। ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक लिए जाएंगे।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लॉटरी के आधार पर होगा। जिसमें 3 गुना ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा । जिसके 2 महीने बाद अभ्यर्थी को सफाई करके दिखाना होगा। जिसके राज्य सरकार नियमानुसार भुगतान भी करेगी। इस प्रक्रिया के बाद सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों को 2 साल के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी।


CATEGORIES
Share This