सिद्धिविनायक मंदिर के प्रसाद में चूहे? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई, मंदिर ट्रस्ट का आया बयान










सिद्धिविनायक मंदिर के लड्डू प्रसाद के पैकेट में चूहे मिलने के वीडियो पर मंदिर ट्रस्ट ने बयान जारी किया है। मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि वायरल वीडियो हमारे मंदिर का नहीं है। इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की जा रही है। पुलिस भी मामले की जांच करेगी और मंदिर ट्रस्ट भी पूरे मामले की जांच करेगा। ट्रस्ट ने कहा कि हमारे मंदिर में ऐसा नहीं हो सकता है। प्रसाद काफी शुद्धता से बनाया जाता है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे सिद्धिविनायक मंदिर का बताया जा रहा था। वीडियो में दिखता है कि प्रसाद के पैकेट पर चूहों के बच्चे हैं। इसके बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि प्रसाद बनाकर साफ सुथरे स्थल पर नहीं रखे जा रहे हैं। श्रदालुओं ने प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल खड़े दिए। लिहाजा मंदिर प्रशासन को बयान जारी करना पड़ा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

