अचानक से शहर के मुख्य रास्तो और चौराहों पर खड़ी नज़र आई पुलिस की गाड़ियां… जाने वजह










बीकानेर में शुक्रवार शाम को अचानक से मुख्य मार्गो और चौराहों पर पुलिस की गाड़ियों को देख कर लोग रास्ता बदलते नज़र आए और सोशल मीडिया पर चर्चा करते और जानकारी लेते यूजर नजर आए की आखरी क्या मामला है। दरअसल बीकानेर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आईजी ओमप्रकाश व पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले भर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। शहर के मुख्य मार्गों,राजमार्गों,चौराहों पर थाना पुलिस के अधिकारी व हथियारबंद जवानों ने आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग की। जिसे देख एकबारगी वाहन चालकों में भागमभाग की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि चैकिंग के दौरान चौपाहिया,तिपहिया वाहनों को चैक करने वालों के अलावा बिना हेलमेट वाहन चालकों को भी रोका गया। चैकिंग अभियान के कारण मुख्य मार्गों पर लंबा जाम सा लग गया। थानाधिकारियों द्वारा बाहर नंबर के वाहनों के सभी प्रकार के कागजात देखे गये और संदिग्ध वाहन वालों से पूछताछ भी की गई। पुलिस की ओर से अचानक किये गये इस अभियान की चर्चा पूरे शहर में आग की तरह फेल गई और लोग फोन कर हकीकत जानने लगे। वही फिलहाल पुलिस इसे रूटिन चैकिंग का हिस्सा बता रही है।

