फरार आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित










जोधपुर ग्रामीण के ओसिया के चेराई गांव में एकलखोरी रोड पर श्याम पालीवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। 24 मई को एकल खोरी रोड पर प्रेमाराम डऊकिया के स्टोन कटर पर श्याम पालीवाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुरेश विश्नोई पुत्र घम्मुराम विश्नोई निवासी एकलखोरी व विष्णु प्रकाश उर्फ ठेकेदार पुत्र पप्पा राम विश्नोई निवासी नैनों की ढाणी पुलिस थाना पीपाड़ शहर फरार चल रहे थे। इन पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

