देश : ओडिशा ट्रैन हादसें में अब तक 280 लोगों की मौत,900 से अधिक घायल, रेल मंत्री वैष्णव मौके पर पहुंचे


शुक्रवार की शाम करीब 7 बजकर 20 मिनिट पर ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841-अप) बालेश्वर जिला अंतर्गत बाहानगा स्टेशन से दो किमी दूर पनपना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ओडिशा में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। इस हादसे में 280 की मौत हो गई है, जबकि 900 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शनिवार की सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि रेलवे, NDRF, SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी है।


CATEGORIES
Share This