जायदाद के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को मारा:मरे हुए भाई के कपड़े बदले, अंतिम संस्कार से पहले पुलिस पहुंची तो खुला राज










बीकानेर के खाजूवाला में एक भाई ने जायदाद के लिए अपने छोटे भाई को मार दिया। इस हत्या को नशे की ओवरडोज बताने का प्रयास किया गया लेकिन अज्ञात शख्स ने पुलिस को फोन करके पुरे हत्याकांड का खुलासा करवा दिया। घर वाले मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी कर चुके थे, घर से शव लेकर निकलते इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर की पूछताछ में भाई ने स्वीकार कर लिया कि देर रात करीब दो बजे उसने पाईप से हमला किया था, भाई को चोट ज्यादा लग गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भाई को गिरफ्तार कर लिया हे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

