रामेश्वरम के लिए पहली गाड़ी 14 को










वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत चयनित यात्रियों के लिए यात्रा का शेड्यूल तय हाे गया है। इस योजना के तहत पहली ट्रेन चेन्नई के पास रामेश्वरम के लिए जाएगी, जो जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से 14 जून को रवाना होगी। इस गाड़ी में जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर समेत अन्य शहरों के एक हजार से ज्यादा यात्री सफर करेंगे। इस यात्रा से पहले सभी यात्रियों का मेडिकल चैकअप रेलवे स्टेशन पर ही करवाया जाएगा।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

