महिलाओं के मंगलसूत्र चुराने के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े


अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर ले जाने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए वारभीलवाड़ा निवासी दोनों आरोपियों ने कईं जगहों पर वारदात करना कबूल किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। अलवर गेट थाना प्रभारी श्यामसिंह ने बताया कि गुलाब बाडी अजमेर निवासी सोनिया निर्वाण पत्नी महेन्द्र सिंह निर्वाण ने रिपोर्ट दी कि 14 दिसम्बर को बाजार से घर जा रही थी तभी दो युवक बाइक पर आए और गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी सहायता से आरोपियों व मोटर साईकिल की पहचान की।दात अंजाम देते थे।आरोपी प्रतापनगर भीलवाड़ा निवासी आकाश सांसी व सुभाष नगर भीलवाड़ा निवासी अरबाज खान को केन्द्रीय कारागृह भीलवाड़ा से प्रोटक्शन वारंट से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने जांच के दौरान भीलवाड़ा, कांकरोली, केकड़ी व नीमच में भी राह चलती महिलाओं के मगंलसूत्र व चेन लूटने की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात अंजाम देना कबूल किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


CATEGORIES
Share This