Bikaner : कल आएंगे सीएम भजनलाल, मेडिकल कॉलेज में बैठक होगी आयोजित….


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 जनवरी को बीकानेर आयेंगे। उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. इसे देखते हुए प्रशासनिक तंत्र ने तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री का 20 जनवरी को सुबह 11 बजे जयपुर से प्रस्थान कर नाल एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।

दोपहर 12.30 बजे वे पूगल तहसील के भानीपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का दौरा करेंगे।

2 बजे बीएसएफ हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे. वहां से सर्किट हाउस जाएंगे। दोपहर 3 बजे सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. शाम पांच बजे वे जयपुर लौट जायेंगे. संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया और कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज कॉन्फ्रेंस हॉल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्राचार्य को आवश्यक निर्देश भी दिए.

ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, सवाई सिंह तंवर, एसडीएम मनोज खेमदा आदि पदाधिकारियों ने शिविर और 20 को होने वाली आमसभा स्थल का जायजा लिया. इस दौरान देवीलाल मेघवाल, ब्रजमोहन सिंह, भंवर जांगिड़, काशीराम जाखड़ समेत कई नेता मौजूद रहे. वे संभाग के भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।


CATEGORIES
Share This