Bikaner : रेजिडेंट डॉक्टर्स के आंदोलन को मिला प्रदेश के रेजिडेंट्स का समर्थन……


पीबीएम हाॅस्पिटल की महिला रेजिडेंट डाॅक्टर पर हमले के आराेपी का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। रेजिडेंट डाॅक्टराें में गुस्सा बढ़ने लगा है। उनके आंदाेलन काे प्रदेश के सभी मेडिकल काॅलेजाें के रेजिडेंट डाॅक्टर एसाेसिएशन ने समर्थन दे दिया है।

डाॅक्टर्स ने शनिवार से क्रमिक अनशन करेंगे। मानसिक राेग विभाग की महिला रेजिडेंट डाॅक्टर तुलसी पर मंगलवार की रात काे हाॅस्टल में उस वक्त हमला हुआ जब वह कपड़े धाे रही थीं। पीछे से आए बदमाश ने ईंट मारकर तुलसी का सिर फाेड़ दिया।

इस घटना के बाद पुलिस अब तक आराेपी का पता नहीं लगा सकी। कैंपस में सीसीटीवी कैमरे नहीं हाेने से उसकी कहीं भी फुटेज नहीं है। रात काे हाॅस्पिटल में परिसर में अंधेरा और सन्नाटा रहता है। इस घटना के विराेध में रेजिडेंट डाॅक्टराें ने मानसिक राेग हाॅस्पिटल में धरने पर बैठे हैं और क्रमिक अनशन पर हैं। शुक्रवार काे सभी डाॅक्टराें ने काली पट्टी बांध कर विराेध प्रदर्शन किया। शाम काे सद्बुद्धि यज्ञ भी किया।


CATEGORIES
Share This