Bikaner: खनन माफियाओं पर देर रात पुलिस ने की कार्रवाई…….


बीकानेर शुक्रवार को दंतौर थाना क्षेत्र के कुम्हारवाला डेर में अवैध जिप्सम खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई. जिसमें बीकानेर डीएसटी टीम ने दंतौर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध जिप्सम खनन कर रहे वाहनों को पकड़ा

डीएसटी प्रभारी कुलदीप सिंह चारण के नेतृत्व में डीएसटी पुलिसकर्मियों और दंतौर पुलिस ने जैसे ही बल्लार गांव के पास स्थित कुम्हारवाला डेर पर छापा मारा तो अवैध जिप्सम माफियाओं में हड़कंप मच गया. डीएसटी प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार कुम्हारवाला डेर में अवैध जिप्सम खनन कर ले जा रही 4 जेसीबी मशीनें, 1 डंपर व 1 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर वाहनों को थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

इस डंपर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध जिप्सम भरा हुआ था. इसके साथ ही डीएसटी और खाजूवाला पुलिस ने अवैध जिप्सम खनन कर रहे 6 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस और डीएसटी ने आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है. खाजूवाला के अधिकांश क्षेत्रों में अवैध खनन लगातार जारी है. बार-बार वाहन जब्त किए जाते हैं, फिर भी खनन माफिया पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। कार्यवाही के दौरान डीएसटी प्रभारी सीआई कुलदीप सिंह चारण, दंतौर थाना अधिकारी संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल बलवान पूनिया, डीएसटी एएसआई रामकरण सिंह, हेड कांस्टेबल अब्दुल सत्तार, हेड कांस्टेबल कानदान, कांस्टेबल लखविन्द्र सिंह, देवेन्द्र, राजेन्द्र कुमार मौजूद रहे। कार्यवाही.

नोखा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 किलो 460 ग्राम डोडा पोस्त और 1 किलो 485 ग्राम डोडा पोस्त छिलका जब्त किया गया है। साथ ही मादक पदार्थ बिक्री के 44 हजार रुपए भी जब्त किए गए है। थानाधिकारी आलोकसिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को डुडी स्टेडियम के आगे रायसर रोड़ पर एक व्यक्ति के पास से अवैध रूप से 5 किलो 460 ग्राम डोडा पोस्त, 1 किलो 485 ग्राम डोडा पोस्त छिलका जब्त कर आरोपी साधूना निवासी शिवलाल जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बिक्री से मिले 44 हजार रुपए भी जब्त किए गए है। आरोपी शिवलाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अवैध मादक पदार्थ के बारे में पूछताछ की जा रही


CATEGORIES
Share This