सड़क सुरक्षा के बारे में पोस्टर बनाकर लोगों को समझाया











बीकानेर सुपरफास्ट । आज दिनांक 12 जनवरी 2024 को अंकुर विद्या आश्रम सैकेंडरी स्कूल डागा चौक बीकानेर में छात्र छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष में पोस्टर बनाकर राहगीरों को याता यात के नियमों के बारे में जानकारी दी ।
साथ ही शाला प्रधनाध्यापिका माया पुरोहित ने बताया कि मेरे पिताजी स्व.डॉक्टर भगवान दासजी किराडू हमेशा कहा करते थे।
हेलमेट पहनो रोज इसे ना समझो बोझ
हेलमेट से आपकी और आपके परिवार की भी सुरक्षा होती है । शाल सचिव सोमनाथ पुरोहित ,ज्योति मैडम ,रेखा मैडम , रजनी मैडम ,पूजा बिस्सा मैडम ,मोनिका ,मैडम ,माधुरी और शोभा मैडम आदि ने सहयोग किया। साथ ही बड़े होकर सभी विद्यार्थी हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएंगे की शपथ भी दिलाई ।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

