Bikaner :युवतियों की सुरक्षा के लिए बीकानेर पुलिस की ”शक्ति” टीम का मनचलों में खौफ बढ़ रहा…


बीकानेर महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के लिए बीकानेर पुलिस की ”शक्ति” टीम का मनचलों में खौफ बढ़ रहा है। शक्ति टीम की हर साल कार्रवाई की संख्या बढ़ रही है, जिससे मजनुओं की शामत आई हुई है।

किसी तरह की समस्या होने पर महिलाओं-युवतियों को सबसे पहले शक्ति टीम की याद आती है। गत वर्ष शक्ति टीम ने एक हजार तीन कार्रवाइयां की, जबकि वर्ष 2023 में 1450 कार्रवाई की, जो पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना अधिक रही। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के आदेश पर महिला पुलिस टीम शक्ति सादे कपड़ों एवं कमांडो ड्रेस में पेट्रोलिंग कर रही है। जहां कहीं भी कोई महिलाओं से छेड़छाड़ या फिर अभद्रता करते नजर आते हैं, उन्हें सबक सिखाने महिला शक्ति टीम पहुंच जाती है। शक्ति टीम न सिर्फ महिलाओं से छेड़छाड़, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों की धरपकड़ भी कर रही है। यह टीम भीड़-भाड़ वाले बाजार, पार्क, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान व धार्मिक स्थानों के आस-पास सादा वस्त्रों में पूर्ण सतर्कता के साथ काम कर रही है। टीम ने गत एक साल में भादंसं की धारा 354 एवं छेड़छाड़ से संबंधित 343 मामलों में कार्रवाई की। वन स्टॉप क्राइसिस मैनेजमेंट सेंटर में मिली 60 शिकायतों में से 59 का निस्तारण किया।

महिला शक्ति टीम की प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्रीमती राजेश हैं। शक्ति में नौ टीमें हैं, जिसमें 18 महिला सिपाही शामिल हैं। प्रत्येक टीम में दो महिला जवान मोबाइल, बाइक व वायरलेस सिस्टम से लैस हैं। इनकी मदद के लिए संबंधित थाना पुलिस की चेतक व डीओ सहयोगी के रूप में काम करते हैं। गंगाशहर, कोटगेट, नयाशहर, कोतवाली, सदर, बीछवाल मुक्ताप्रसाद थाने में एक-एक टीम और जेएनवीसी में दो टीमें तैनात हैं।

युवतियों-महिलाओं से छेड़छाड़ करने एवं आवारागर्दी करने वाले युवकों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों में पुलिस कार्रवाई का अंकन करने के आदेश से भी ऐसे मामलों पर अंकुश लगा।

वर्ष 2022 में कार्रवाई

घरेलू हिंसा/समझाइश 660

धारा 185 एमवी 106

60 पुलिस एक्ट 147

चेन स्नेचिंग 8

गुमशुदा तलाशे 24

अन्य 58

वर्ष 2023 में कार्रवाई

घरेलू हिंसा/समझाइश 674

धारा 185 एमवी 502

60 पुलिस एक्ट 189

चेन स्नेचिंग 12

गुमशुदा तलाशे 10

अन्य 63


CATEGORIES
Share This