श्याम मित्र मंडल के चौथे वार्षिकोत्सव में प्रसिद्ध गायक ने जमाई शोभा…


बीकानेर नोखा कस्बे की भट्टड़ स्कूल में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा चतुर्थ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में जयपुर की कलाकार उमा लहरी ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्याम भक्तों को मंत्र मुक्त कर दिया।

श्याम मित्र मंडल के गोपाल राठी ने इस कार्यक्रम को अपने श्याम भक्तों के साथ जबरदस्त तरीके से सजाया और जबरदस्त ठंड में श्याम भक्त भजनों का आनंद उठाते रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में इंद्र सिंह चौहान निज मंदिर पुजारी खाटू श्याम जी ने नोखा की धरा पर पहुंचकर बाबा श्याम की ज्योत में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कीर्तन में पूर्व संसदीय सचिव कन्हैया लाल झंवर, नगर पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंडल के संस्थापक गोपाल राठी ने बताया कि बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार करने दिल्ली से गगन भैया ने किया। जयपुर से आयी सुप्रसिद्ध गायिका उमा लहरी और मंडल के समस्त गायक कलाकार ओम राठी, आसकरण भटृड़, महावीर पारीक, अनिल भार्गव ने अपने भजन पुष्प बाबा को समर्पित किए। बाबा की अखण्ड ज्योत, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, छप्पन भोग का महाप्रसाद बाबा को चढ़ाया गया। नोखा के समस्त श्याम प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सर्दी के तीखे तेवर के बीच सिर पर टोपी, हाथों में दस्ताने और पैरों में जुराब। हम बात आम आदमी की नहीं कर रहे बल्कि इन दिनों ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए मंदिरों में यह जतन किए जा रहे हैं। पौष मास में सर्दी शुरू होने के बाद ठाकुरजी को गर्माहट के लिए ऊनी वस्त्र धारण करवाए करवाने के साथ ही गर्म तासीर के व्यंजनों का भोग लगाना शुरू कर दिया हैं। शहर के मंदिरों में सर्दी से बचाव के लिए अलग-अलग तरह से इंतजाम किए गए। अगले साल 25 जनवरी तक पौष मास रहेगा। ठाकुरजी को गुनगुने पानी से स्नान करवाने के साथ गर्म कपड़े धारण करवाए करवा दिए गए हैं। इतना ही नहीं ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के लिए मंदिरों में सिगड़ी व हीटर भी रख दिए। स्नान भी गर्म जल से करवाया जा रहा है। गर्भगृह में हीटर भी चलाया जा रहा है। शहर में स्थित ठाकुरजी के मंदिरों में अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार सेवा-पूजा की जा रही है।


CATEGORIES
Share This