Bikaner : तेज़ रफ्तार कार पलटने से एक घायल, अस्पताल में भर्ती….










बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार सुबह कार पलटने से एक युवक घायल हो गया। उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जहां इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे नेशनल हाईवे पर खाखी धोरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. कार में सवार लूणकरनसर के हरियासर गांव निवासी दिलीप सिंह (28) पुत्र भंवर सिंह घायल हो गया। कार दिलीप सिंह चला रहा था. माना जा रहा है कि अचानक ब्रेक लगने से कार पलट गई। ऐसा आवारा जानवरों के अचानक कार के सामने आने से हो सकता है. इस मार्ग पर आवारा पशुओं का आना-जाना लगा रहता है।
कार कई बार पलट कर सड़क के किनारे गिरी. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. कई बार पलटने से ऊपरी हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। हाईवे के लक्सर टोल की टीम मौके पर पहुंची और वाहन को हटवाया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल घायल को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बाइक के सामने अचानक कार आ जाने से ब्रेक लगाया तो बाइक सवार दो युवक उछलकर 20 फीट ऊंचे फ्लाई ओवर से नीचे आ गिरे। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई और एक युवक की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हाल में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामला बीकानेर के चौखूंटी पुलिया का देर रात का है। महिला मंडल स्कूल के पास रहने वाला रियाज अपने दोस्त जाहिर उर्फ सीलू के साथ रात करीब नौ बजे बुलेट पर निकला था। रियाज जस्सूसर गेट स्थित सेटेलाइट अस्पताल के सामने ही एक प्राइवेट लेब में काम करता था। अपने घर से घूमने के लिए जाहिर के साथ निकल गया। वो चौखूंटी पुलिया के रोशनी घर चौराहे की तरफ उतर रहा था कि अचानक ब्रेक लगाना पड़ गया। घायल रियाज ने रविवार रात करीब एक बजे दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वही घायल जाहिर का इलाज चल रहा है। उसकी पसलियों में गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल के सी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

