सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल की मौत










अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र में सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में राजसमंद जिले के राजनगर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कॉन्स्टेबल के शव को जेएलएन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई है। मांगलियावास थाना पुलिस एक्सीडेंट को लेकर जांच में जुटी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

