Bikaner : पुराने 10 मामलों का 60 दिन में निस्तारण नहीं करने पर पूगल एसडीएम को नोटिस……


बीकानेर संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि सभी विभागीय एवं उपखण्ड अधिकारी निस्तारित प्रकरणों में राहत दर बढ़ाने तथा परिवादी को संतुष्टि देने पर विशेष ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्य किया जाये तथा विभागीय अधिकारी स्वयं समीक्षा कर ही प्रकरणों का उत्तर पोर्टल पर अपलोड करायें। जिला कलक्टर ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लम्बित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की तथा निस्तारण का औसत समय कम करने के निर्देश दिये। 60 दिन से अधिक पुराने 10 मामलों का समय पर निस्तारण नहीं करने पर जिला कलक्टर ने एसडीएम पूगल को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निस्तारण 15 दिन के भीतर किया जाए।

यदि प्रकरणों का निराकरण नहीं हुआ तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

जिला कलक्टर ने बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने यूआईटी, नगर निगम, राजस्व, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, आईसीडीएस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, माध्यमिक शिक्षा, कृषि विपणन, चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की स्थिति अपडेट की। आईजीएनपी. समीक्षा की गई. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस यक्ष चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रतिभा देवठिया, नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीना, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में उपखण्ड अधिकारी एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी वीसी के माध्यम से जुड़े।


CATEGORIES
Share This