Bikaner : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, बाजार बंद रहेगा…..


बीकानेर पूगल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास पर दिनदहाड़े निर्मम हत्या के विरोध में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आह्वान पर 36 कौम के लोगों ने पूगल कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया।

मंगलवार की शाम राज्यपाल के नाम, अनुमंडल पदाधिकारी मो. डॉ. मनोज खेमादा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए।

बुधवार को पूगल कस्बे को दोपहर तक बंद रखा जाएगा तथा विरोध प्रदर्शन कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। गोगामेड़ी की हत्या के बाद श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के आह्वान पर लोग कस्बे में एकत्र हुए और बाद में दंतौर रोड, मुख्य बाजार बीकानेर होते हुए उपखंड कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। पूगल सरपंच सिद्धार्थ सिंह भाटी व डेली तलाई सरपंच मुकन सिंह भाटी ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि बुधवार को पूगल कस्बा बंद रखकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने में खींव सिंह मेकरी, वैरीसाल सिंह आशापुरा, राम सिंह आशापुरा, भीम सिंह राठौड़ पूगल, भीम सिंह किशनपुरा, सुजान सिंह आशापुरा, प्रभु सिंह भाटी, चतर सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान पूगल थाना अधिकारी रवि कुमार मीना पुलिस बल के साथ मौजूद रहे. सुखदेव सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 36 बिरादरी के लोगों ने अनुमंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया

बीकानेर राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद तथा नवयुवक कला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 9 िदसंबर को शाम 4 बजे यूएस अकादमी के सभागार में कवि व स्वतंत्रता सेनानी सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती पर भारतीय भाषा उत्सव के अन्तर्गत जय खत्री द्वारा लिखित व निर्देशित नुक्कड़ नाटक वतन के लिए का मंचन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक जय किशन केशवानी ने बताया कि नाटक में देश प्रेम के संदेश को रेखांकित किया गया है। नाटक में नवेद भाटी, फनिश्वर खत्री, विराज कुमार, रविराज भाटी, शुभम मीणा सहित अनेक कलाकार अभिनय करेंगे। इस अवसर पर देश प्रेम आैर आज का युवा विषयक संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।


CATEGORIES
Share This