Bikaner:कल्ला को किस तरह चुनौती देगी BJP……










राजस्थान विधानसभा के चुनावी रण में बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट पर इस बार भी कांग्रेस ने बुलाकी दास कल्ला को सियासी रण में उतारा है. वहीं भाजपा ने अपने प्रत्याशी में परिवर्तन किया है.
देखना रोचक होगा कि भाजपा और कांग्रेस की भिड़ंत का इस बार क्या परिणाम सामने आता है.
साल 2018 के चुनावी रण की बात करें तो मरुधरा की इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने बड़ी आसानी के साथ भाजपा उम्मीदवार को पटखनी दे दी थी. कांग्रेस ने यह सीट छह हजार वोटों के अंतर के साथ अपने नाम कर ली थी.
चुनावी मुकाबले में कांग्रेस की ओर से सियासत के मैदान में उतरे बुलाकी दास कल्ला को 75 हजार से अधिक वोट मिले थे. वहीं भाजपा उम्मीदवार गोपाल कृष्ण को 68 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहना पड़ा था.
CATEGORIES Bikaner Superfast News

