डूंगरगढ़: मंगलाराम गोदारा और ताराचंद सारस्वत के बीच आर-पार की जंग के आसार……










राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में बीकानेर जिले की डूंगरगढ़ सीट पर पिछले चुनाव में सीपीएम और कांग्रेस पार्टी के बीच चुनावी भिड़ंत हुई थी. चुनावी नतीजे माकपा के पक्ष में रहे थे और कांग्रेस को 23 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त खानी पड़ी थी.
डूंगरगढ़ विधानसभा सीट के चुनावी रण में इस साल कांग्रेस के सामने भाजपा है. इस सीट पर दो पार्टियों के बीच जंग होगी या मुकाबला त्रिकोणीय रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा.
डूंगरगढ़ विधानसभा सीट से इस बार भाजपा ने ताराचंद सारस्वत को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस की ओर से पिछले चुनाव के रनर-अप रहे मंगलाराम गोदारा को टिकट दिया गया है. 2018 के चुनाव में मंगलाराम को सीपीएम के प्रत्याशी के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी.
चुनावी मुकाबले में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मंगलाराम को 48 हजार वोट ही हासिल हो पाए थे. वहीं सीपीएम के प्रत्याशी गिरधारीलाल ने 72 हजार से अधिक मत पाकर डूंगरगढ़ सीट का चुनाव जीता था.

